पूरी तरह इच्छानुसार
मंदिर सेवा में सहयोग
मंदिर की नियमित व्यवस्था के लिए हर महीने सहयोग राशि एकत्र की जा रही है। इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से पुजारी जी के मासिक वेतन, प्रतिदिन की पूजा सामग्री और महीने में कम से कम एक शनिवार को सुंदरकांड पाठ आदि के लिए किया जाएगा।
जिसकी जितनी श्रद्धा और सुविधा हो, हर महीने उतना सहयोग कर सकते हैं। कोई निश्चित राशि या बड़ा योगदान जरूरी नहीं है। छोटी सी राशि भी मिलकर मंदिर की व्यवस्था में बहुत मदद करेगी। यह पूरी तरह इच्छानुसार है, किसी पर कोई बाध्यता नहीं है।